
मुरादाबाद,कांठ नगर मे वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और महाआरती के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का विधिवत रूप से समापन किया गया।जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और अध्यात्म की गंगा में डुबकी लगाई। समारोह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।आज कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा में स्थित श्री शिव मोहिनी मंदिर परिसर में पावन श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन समापन के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने श्रद्धा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, माताओं-बहनों सहित हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से इस दिव्य आयोजन में सहभागिता निभाई और पुण्यलाभ प्राप्त किया। इस दौरान हर ओर हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन आज शुक्रवार को हवन यज्ञ के पश्चात किया गया। कथा के अंतिम दिन कांठ नगर क्षेत्र सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। श्री शिव महापुराण कथा के पावन समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मुकेश माहेश्वरी। कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि शिव पुराण कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य कथावाचक के रूप में आचार्य श्री प्रमोद मोहन शास्त्री जी रहे। सभी श्रद्धालुओं ने उनके चरण स्पर्श करने के पश्चात आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रमोद मोहन शास्त्री जी ने मुख्य आयोजक अनिल सैनी को सोमवती अमावस्या के दिन हरिद्वार में पूजा अर्चना करने के पश्चात भंडारे का आयोजन करने को कहा। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह सैनी,डॉ लेखराज सैनी, बाबूराम सैनी,अनिल सैनी, ओमपाल सैनी,पारुल चौहान, दुर्गा सैनी,कुलदीप सैनी, कुंवरपाल सैनी,कुलदीप बिश्नोई आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
