• Sat. Jun 13th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिलाधिकारी ने कांठ तहसील क्षेत्र के मोढ़ा तेहिया में स्थित वेटलैंड का निरीक्षण किया,

ByMoradabadprahari

Jun 13, 2026

मुरादाबाद ,कांठ तहसील क्षेत्र और विकास खंड छजलैट क्षेत्र अंतर्गत मोढ़ा तेगिया झील को इको टूरिज्म डेस्टिनेशन सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशाशन के द्वारा पहल तेज कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। योजना के साकार होने पर यह क्षेत्र पर्यटन के एक नए रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम मोढ़ा तेहिया में स्थित वेटलैंड का डीएम मुरादाबाद डॉ राजेंद्र पैंसिया के द्वारा निरीक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुरादाबाद जिलाधिकारी महोदय डॉ राजेंद्र पेंसिया ने गुरुवार को पर्यटन एवं वन विभाग की टीम के साथ मोढ़ा तेहीया झील का निरीक्षण किया। डीएम मुरादाबाद डॉ राजेंद्र पैसिया ने कहा कि कांठ तहसील और छजलैट विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम मोढा तेहीया में एक पक्षी विहार स्थल है। जहां पर विदेशी पक्षी भी आते हैं और विचरण करते हैं। यहां पर साइबेरिया से भी पक्षी विचरण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इसको इको टूरिज्म डेस्टिनेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उसी के क्रम में आज यहां पर इसका दूसरी बार भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया है। यहां पर विशेष रूप से कमल और धान की खेती होती है। उन्होंने ग्राम मोढ़ा तेहीया का अर्थ बताया।उन्होंने कहा कि जिस नम भूमि पर आकर सभी को आनंद प्राप्त हो, ऐसे स्थान को मोढ़ा तेहीया कहते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर है। यहां के आसपास के चार ग्रामों में पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यहां के बीज भंडार निगम के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति यहां पर आकर पक्षी विहार केंद्र के दर्शन कर सकता है। कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के साथ आकर शाम का समय व्यतीत कर सकते हैं और प्रकृति का भरपूर आनंद प्राप्त कर सकते हैं। यहां की मुख्य विशेषता मोढ़ा तेहिया झील और आसपास के अन्य ग्रामों के पास अत्यधिक मात्रा में कमल के खिले हुए फूल दिखाई देते हैं। जो यहां से देश की राजधानी नई दिल्ली और अन्य स्थानों पर भेजे जाते हैं। डीएम मुरादाबाद डॉ राजेंद्र पैसिया ने कहा कि हम इसको एक इको टूरिज्म डेस्टिनेशन सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। क्योंकि ये दिल्ली मार्ग के करीब बना हुआ है।ताकि दिल्ली से आने वाले या दिल्ली जाने वाले पर्यटक यहां पर अवश्य आए और इस रमणीक स्थान का आनंद प्राप्त कर सकें।मुरादाबाद में छजलैट ब्लॉक की मोड़ा तैया झील का ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। दस हेक्टेयर में फैली इस झील को नेचर ट्रेल से संवारा जाएगा और चार वॉच टावर भी बनाए जाएंगे। यहां 200 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को डीएफओ, पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मोड़ा तैया झील का निरीक्षण किया।उन्होंने झील के विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।शासन को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, झील पर एक साथ 200 लोगों के बैठने के लिए आकर्षक बेंच, पक्षियों को देखने के लिए चार वॉच टावर, एक पाथवे और नेचर ट्रेल का निर्माण किया जाएगा।पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया, चित्रों व मॉडल्स के लिए संग्रहालय (इंटरप्रिटेशन सेंटर), टॉयलेट ब्लॉक और सोलर पैनल जैसी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।हाईवे से गुजरने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जनपद के हाईवे पर ओवरहेड साइनेज लगाए जाएंगे। झील के रखरखाव की जिम्मेदारी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) के पास रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *