• Thu. Jun 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, तीन दिनों में 16,780 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

ByMoradabadprahari

Jun 11, 2026

जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने बताया कि तीसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा जनपद मुरादाबाद में तीन दिनों तक शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में तीन दिनों के दौरान कुल 16,780 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पहले दिन 5,722, दूसरे दिन 5,570 तथा तीसरे दिन 5,488 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।तीसरे दिन जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 24,768 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 12,384 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,528 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,802 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 12,384 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,698 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,686 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 5,488 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन की निगरानी की।प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने बताया कि तीसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *