• Wed. Jun 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

शेरकोट के महमदाबाद गांव में दुर्गा माता की मूर्ति को लगाई आग,ग्रामीणों में रोष,अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज।

ByMoradabadprahari

Jun 10, 2026

बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद स्थित शेरावाली माता मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मंदिर परिसर में धरना देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब गांव की महिलाएं मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि मां दुर्गा की मूर्ति आग लगने से खंडित अवस्था में है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकतें समाज में तनाव और माहौल खराब करने की साजिश हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ग्रामीण सतीश चौहान, महेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह और राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी मंदिर में स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया था। दोबारा हुई इस घटना से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से नई मूर्ति स्थापित कराने का निर्णय लिया है।सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *