• Mon. Aug 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ, में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

ByMoradabadprahari

Jun 9, 2026

मुरादाबाद, आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) कांठ, मुरादाबाद में प्राचार्य डायट कांठ दिनेश यादव के मार्गदर्शन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।जिसमें जनपद मुरादाबाद को निपुण जनपद बनाने हेतु निपुण सेल (सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन) द्वारा प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद हेतु डायट प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार किया गया।जिसमें डी एल एड प्रशिक्षण बैच 2021, 2022, 2023 के कुल 31 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रथम चरण में कुल 9 प्रशिक्षुओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। उक्त प्रशिक्षुओं में से 04 प्रशिक्षुओं को द्वितीय चरण हेतु साक्षात्कार के बाद प्रोजेक्ट एसोसिएट के रूप में जनपद मुरादाबाद में ब्लॉकवार नियुक्त किया जाएगा।जिनके द्वारा 50 विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने हेतु कार्य किया जाएगा ।कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में डायट से प्रवक्ता आशुतोष त्यागी तथा निपुण सेल से साक्षात्कार हेतु सुश्री सिमरन उपस्थित रहीं ।प्राचार्य डायट द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में भविष्य में भी डायट प्रशिक्षुओं हेतु इस प्रकार के आयोजनों को आयोजित कराया जाता रहेगा। जिससे अधिक से अधिक प्रशिक्षु लाभान्वित हो सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *