• Tue. Jun 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

श्री सिद्धबली गुरुजी सेवा संस्थान के द्वारा छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर कांठ नगर में हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया,

ByMoradabadprahari

Jun 9, 2026

ज्येष्ठ माह,पुरुषोत्तम मास के छठे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के द्वारा कांठ नगर के रेलवे स्टेशन के समीप मोहल्ला नवादडी के शिव मंदिर परिसर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ एवं भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी ने बताया की संस्थान पिछले पांच मंगलवार को लगातार प्रेम भाव से धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। भगवान हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से और सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ के सहयोग से सभी सम्मानित भक्तों के आगमन से यह कार्य हो रहे हैं ।आज कांठ नगर के रेलवे स्टेशन के पास मोहल्ला नवादडी के शिव मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सबसे पहले भारत माता,हनुमान जी महाराज के सामने दीप प्रज्वलित कर श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ,हनुमान जी की आरती,भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।भोजन का भोग भारत माता,हनुमान जी को लगाकर भोजन प्रारंभ किया गया ।उसी के साथ-साथ कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों सम्मानित अतिथिगणों,पत्रकार बंधुओ और प्यारे बच्चों सभी को श्री राम जी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया ।इसी के साथ-साथ संस्थान के द्वारा हनुमान चालीसा जी की प्रतियोगिता भी कराई गई ।जिन बच्चों ने हनुमान चालीसा सुनाई। उनको हनुमान चालीसा जी की पुस्तक और हनुमान जी का सुंदर चित्र भेंट कर वह सम्मानित किया।संस्थान के अध्यक्ष श्री अरविन्द चौधरी गुरुजी ने कहा कि सभी भक्तो को प्रति मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए। इससे सभी भक्तों को हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होती है। संस्थान के अध्यक्ष श्री अरविन्द चौधरी गुरुजी और सभी सदस्यों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।इस सुंदर आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुकेश माहेश्वरी,महेश शर्मा ,संजय शर्मा ,कुंवर पाल सिंह,उदय सिंह,संजीव चौधरी,मुकेश भटनागर,आशु चौधरी,मोनू चौधरी,विपिन चौधरी,यशपाल चौधरी,डॉक्टर उमंग रस्तोगी, देवेंद्र सिंह जटराना,नेम प्रकाश कश्यप,चमन प्रजापति,पारुल चौहान,हरिओम सिंह,शिवराज सिंह चौहान,राजेंद्र सिंह,खूब सिंह, राहुल विश्नोई डायरेक्टर गन्ना समिति कांठ,सरदार तजेंद्र सिंह,लकी चौधरी,विनोद विश्नोई,जितेंद्र चौहान,वीरेंद्र चौधरी,प्रदीप कुमार एडवोकेट, यशवीर सिंह एडवोकेट,संजीव विश्नोई एडवोकेट,चरण सिंह ढाका, महेश विश्नोई आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *