• Tue. Jun 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सिंचाई खंड मुरादाबाद की ग्रीष्मकालीन बैठक मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।

ByMoradabadprahari

Jun 9, 2026

मुरादाबाद, सिंचाई खंड मुरादाबाद की ग्रीष्मकालीन बैठक मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई उपाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ,उत्तर प्रदेश शासन ने की तथा संचालन प्रमोद कुमार ने किया।सर्वप्रथम पुराने कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें महमूदपुर रजवाहा को गागन नदी में मिलना ,नलकूप संख्या 78 Ag, नलकूप संख्या 240 Ag , की पाइप लाइन डालना तथा शिवपुरी मुंडापांडे कन्या महाविद्यालय के सामने पुल आदि का निर्माण न होना बड़ा ही दुखदाई है। जिस पर अध्यक्ष महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।शिवपुरी कन्या महाविद्यालय की फाइल E N C लखनऊ में विचाराधीन है जिसके लिए प्रबंध तंत्र को संपर्क करना चाहिए। सभी तालाब और पोखर पानी से भर दिए गए हैं तथा जून की गर्मी और वर्षा न होने के कारण सभी नहरों में पानी लगातार चलने का आदेश अध्यक्ष महोदय ने दिया।वर्तमान में नहर कटिंग, कुलाबे और सिंचाई शुल्क की कोई समस्या नहीं है।सभी नलकूप सुचारू रूप से चल रहे हैं। केवल सात नलकूप विद्युत दोष के कारण तथा 9 नलकूप यांत्रिक दोष के कारण बंद है। जिन्हें दो दिनों में सही करके चलाने का आदेश अध्यक्ष महोदय ने दिया। इस समय नलकूप को 10 घंटा ग्रामीण लाइन को 18 घंटा तथा शहरी क्षेत्र से जुड़े नलकूप को 22 घंटा विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। वर्तमान में बाढ़ की कोई समस्या नहीं है। फिर भी आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।बैठक में श्री आरपी सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड,श्री नीरज कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता नलकूप खंड,श्रीमती श्रद्धा भट्ट अधिशासी अभियंता नलकूप द्वितीय ,श्री अंबरीश कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग श्री टोडी लाल अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई,श्री राकेश कुमार सहायक अभियंता,श्री अमित कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी राणा मनोरविन्द सिंह अभियंता अफजलगढ़,श्री राकेश कुमार जे ई द्वितीय मुरादाबाद तथा सुशील कुमार यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *