• Tue. Jun 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

स्योहारा में शादी की सलामती की दुआ कराने जा रही युवती की बीमारी से मौत,खुशियां मातम में बदलीं।

ByMoradabadprahari

Jun 9, 2026

बिजनौर के स्योहारा में शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की सलामती की दुआ कराने जा रही 26 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।जिससे घर में चल रही खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।जानकारी के अनुसार स्योहारा क्षेत्र की रहने वाली अर्शी परवीन उम्र 26 वर्ष पुत्री मकसूद अहमद अपने भाई दानिश के साथ बाइक से गांव मुकरपुरी स्थित हजरत जी के पास दुआ कराने जा रही थी। बताया जाता है कि विवाह मंडप के निकट पहुंचते ही अर्शी को अचानक चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर पड़ी।परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अर्शी का निकाह जल्द होने वाला था और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।घटना के बाद उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब परिजनों ने जनाजे की तैयारी शुरू कर दी।लेकिन पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कुछ देर कहासुनी भी हुई। बाद में अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।युवती की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *