• Sun. Jun 7th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिले में नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक आयोजित हो रही रात्रि चौपालें।

ByMoradabadprahari

Jun 7, 2026

मुरादाबाद में 05 जून को ग्राम पंचायत पसियापुरा और 06 जून को ग्राम पंचायत टाह मदन में रात्रि चौपाल आयोजित हो चुकी है।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेशव्यापी समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा, जन समस्याओं का समाधान तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जनपद मुरादाबाद में तिथिवार रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुरादाबाद में 05 जून को ग्राम पंचायत पसियापुरा और 06 जून को ग्राम पंचायत टाह मदन में रात्रि चौपाल आयोजित हो चुकी है।

• 08 जून 2026 – ग्राम पंचायत भदासना, विकास खंड मूंढापांडेनोडल अधिकारी – उपायुक्त श्रम रोजगार

• 09 जून 2026 – ग्राम पंचायत नियामतपुर इकरोटिया, विकास खंड मूंढापांडे नोडल अधिकारी – परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण

• 10 जून 2026 – ग्राम पंचायत काफियाबाद, विकास खंड मुरादाबाद नोडल अधिकारी – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)

• 11 जून 2026 – ग्राम पंचायत लोधीपुर राजपूत, विकास खंड मुरादाबाद नोडल अधिकारी – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)

• 12 जून 2026 – ग्राम पंचायत मोह सादिकपुर, विकास खंड बिलारी नोडल अधिकारी – उपायुक्त उद्योग

• 13 जून 2026 – ग्राम पंचायत ग्वारऊ, विकास खंड बिलारी नोडल अधिकारी – जिला पंचायत राज अधिकारी

• 14 जून 2026 – ग्राम पंचायत गुरेर नोडल अधिकारी – जिला कार्यक्रम अधिकारी

• 15 जून 2026 – ग्राम पंचायत नानपुर,नोडल अधिकारी – जिला प्रोबेशन अधिकारी

• 16 जून 2026 – ग्राम पंचायत शाहपुर मुबारकपुर, विकास खंड छजलैट नोडल अधिकारी – उपायुक्त श्रम रोजगार

• 17 जून 2026 – ग्राम पंचायत महेन्द्री सिकन्दरपुर, विकास खंड छजलैट नोडल अधिकारी – परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण

• 18 जून 2026 – ग्राम पंचायत हिमायूपुर, विकास खंड डिलारी नोडल अधिकारी – जिला कृषि अधिकारी

• 19 जून 2026 – ग्राम पंचायत मिलक अमावती, विकास खंड डिलारी नोडल अधिकारी – जिला पूर्ति अधिकारी

• 20 जून 2026 – ग्राम पंचायत भरतावाला, विकास खंड ठाकुरद्वारा नोडल अधिकारी – उप निदेशक कृषि

• 21 जून 2026 – ग्राम पंचायत बालापुर, विकास खंड ठाकुरद्वारा नोडल अधिकारी – जिला पंचायत राज अधिकारी अभियान के दौरान आयोजित होने वाली चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रमुख बिंदुओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश हैं तथा जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों के साथ चौपालों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके तथा प्राप्त जन शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *