
मुरादाबाद , जिलाधिकारी मुरादाबाद के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक-05.06.2026 को तहसील-सदर जनपद मुरादाबाद के राजस्व ग्राम डिडोरी में गाटा संख्या-182 रकबा 0.2230हे0, राजस्व अभिलखों में श्रेणी-6(1) जो अकृषिक भूमि-जलमग्न भूमि तालाब के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि के आंशिक भाग अर्थात् लगभग 200 वर्ग मीटर पर पक्का निमार्ण कर अवैध मस्जिद बनायी गयी थी। उक्त अवैध पक्के निर्माण को जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर तहसील सदर की गठित राजस्व टीम द्वारा दिनांक-04.06.2026 को चिन्हित कर दिनांक 05.06.2026 को मस्जिद कमेटी की उपस्थिति में मस्जिद के अवैध निर्माण/वजूखाना को ध्वस्त कराया गया। उक्त तालाब पर बनी अवैध मस्जिद के कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होंगे
