• Sat. Jun 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत-शाहपुर मुबारकपुर, विकास खण्ड-छजलैट में आयोजित ग्राम चौपाल का निरीक्षण किया गया

ByMoradabadprahari

Jun 6, 2026

मुरादाबाद, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी द्वारा ग्राम चौपाल में विभिन्न समस्याओं, राशन वितरण, आंगनबाडी द्वारा पोषाहार वितरण एवं ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों आदि की जानकारी ली गयी तथा “एक पेड़-मां के नाम“ अभियान के अन्तर्गत पौधों का वृक्षारोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़-मों के नाम“ अभियान के अन्तर्गत विस्तृत जानकारी दी। ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किये जाने के सम्बन्ध में तथा वृक्षों को पानी एवं पोषण से जीवन्त बनाये रखने के निर्देश दिये। ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों से एक व्यक्ति द्वारा सत्यापन के उपरान्त काटे गये राशन कार्ड को पुनः जोडने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये है कि राशन कार्ड जारी कराने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया है कि राशन डीलर द्वारा राशन समय से वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी, मुरादाबाद को निर्देश दिये कि समय-समय पर राशन वितरण के समय सत्यापन भी कराया जाये। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खण्ड-छजलैट को निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अन्तर्गत ओ०डी०एफ० प्लस में कराये गये आरआरसी का संचालन हेतु ग्राम डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन ओएसआर जनरेट किये जाने तथा ग्राम में पानी की निकासी हेतु नालियों की समय-समय पर साफ-सफाई करायी जाये। सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), विकास खण्ड-छजलैट को निर्देश दिये गये कि ग्राम में विशेष कैम्प आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार समस्त पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न योजनाओं के शेष लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनाने के सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), सचिव, ग्राम पंचायत एवं पंचायत सहायक को आवश्यक निर्देश दिये गये। ग्राम चौपाल में 04 शिकायते प्राप्त हुई है, जो कि मांग आधारित थी। खण्ड विकास अधिकारी, छजलैट को निर्देश दिये गये कि शिकायतों पर नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत में डिजीटल लाईबे्ररी, आंगनबाडी केन्द्रों को सुचारू रूप से जारी रखने के सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत में निर्मित ओपन जिम/खेल का मैदान के उचित रख-रखाव का सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये। जनगणना-2027 के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 22-05-2026 से दिनांक 20-06-2026 तक प्रगणकों द्वारा मकानों की गणना के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया गया। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग की योजना आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित करने के उपस्थित सम्बन्धित विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिये गये। ग्राम चौपाल में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास, पशुधन प्रसार अधिकारी, आंगनबाडी कार्यकत्री, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, छजलैट, राजस्व विभाग से लेखपाल, जल निगम, नलकूप, पंचायत सहायक, सचिव, ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान श्रीमती शशिबाला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *