
बिजनौर। बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मीरापुर मोदीवाला गांव में जूता कारोबारी हाजी मोहम्मद अली के घर पर बुधवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। सुबह से देर शाम तक चली इस कार्रवाई मेंबिजनौर के मीरापुर मोदीवाला में जूता कारोबारी के घर के बाहर सीआरपीएफ कर्मी तैनात रहे।जिसमे दिल्ली व हरियाणा नंबर की गाड़ियों में 12 से अधिक अधिकारी व सीआरपीएफ कर्मी पहुंचे।हाजी मोहम्मद अली का अफजलगढ़ में जूतों का बड़ा कारोबार है। इसका एक बेटा इंग्लैंड में रहता है।गांव मीरापुर मोदीवाला में एक जूता कारोबारी के घर पर बुधवार ईडी की टीम पहुंची। तीन गाड़ियों में 12 से अधिक अधिकारी व कर्मी पहुंचे। इनमें सीआरपीएफ कर्मी भी शामिल रहे। इस दौरान सीआरपीएफ कर्मी घर के बाहर तैनात रहे, देर शाम तक कार्रावाई चलती रही।मीरापुर मोदीवाला निवासी हाजी मोहम्मद अली व उनके बेटों का अफजलगढ़ में जूते का थोक बिक्री का कारोबार है। बुधवार सुबह लगभग छह बजे ईडी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ कारोबारी के घर पहुंच गई। अचानक पुलिस व टीम पहुंचने से कारोबारी के घर और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम सभी लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए और जांच शुरू की।इस दौरान टीम में पांच-छह ईडी के अधिकारी व कर्मी और आठ महिला-पुरुष सीआरपीएफ कर्मी शामिल रहे। टीम दिल्ली की बताई जा रही है।जो दिल्ली व हरियाणा नंबर की तीन गाड़ियों के साथ पहुंची। बुधवार देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। हालांकि अभी इस बारे में स्थानीय कोतवाली पुलिस या टीम का कोई अधिकारी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया।अफजलगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह राठी ने टीम के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा स्थानीय पुलिस काे कोई जानकारी नहीं दी गई है, केवल पुलिस कार्रवाई के दौरान घर के बाहर तैनात है।हाजी मोहम्मद अली का अफजलगढ़ में जूतों का बड़ा कारोबार है, उसका एक बेटा दानिश इंग्लैंड में रहता है, जबकि दो बेटे जीशान व मोनीश उसके कारोबार में ही लगे हुए हैं। मोहम्मद अली के बेटे दानिश ने कुछ वर्ष पहले गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। टीम ने अफजलगढ़ में एक निजी बैंक के कर्मियों से भी पूछताछ की है, बैंक संबंधी कोई आर्थिक मामले को लेकर छापेमारी की आशंका व्यक्त की गई है।
