• Sat. Jun 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

शिव महापुराण कथा से पूर्व कांठ नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

ByMoradabadprahari

Jun 6, 2026

मुरादाबाद,कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा स्थित शिव मोहिनी मंदिर परिसर से आज शुक्रवार को प्रातः सात दिवसीय शिव महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा के पूर्व कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू और मुकेश माहेश्वरी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के पश्चात कांठ नगर के श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। इस भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।जिसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। आज सायं समय सात बजे से शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा स्थित शिव मोहिनी मंदिर परिसर में कथा वाचक पंडित प्रमोद मोहन शास्त्री के द्वारा विधि-विधान से पूजन कराकर किया जाएगा। कलश यात्रा शिव मोहिनी मंदिर परिसर घोसीपुरा से होते हुए पट्टीवाला, रविदास मंदिर,रामलीला मंदिर,मुख्य बस स्टैंड,मुख्य बाजार से होते हुए शिव मोहिनी मंदिर परिसर में पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते रहे।शिव मंदिर में यात्रा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई।श्री शिव महापुराण कथा के मुख्य कथावाचक अमरोहा निवासी भागवत प्रवक्ता,आचार्य श्री पंडित मदन मोहन शास्त्री रहेंगे।12 जून को प्रातः10 बजे महायज्ञ एवं महाप्रसाद के भोग के साथ ही शिव महापुराण कथा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर कांठ नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश माहेश्वरी, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज जाटव, भाजपा कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान,विष्णु अवतार प्रजापति,अनिल कुमार सैनी,ओमपाल सैनी,धर्मपाल सैनी,डॉ लेखराज सैनी,बाबूराम सैनी,कुलदीप सैनी, कुलदीप बिश्नोई,जयपाल सैनी, कुंवरपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *