• Sat. Jun 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ नगर के महर्षि दयानंद इंटर कालेज में एक पेड़ माँ के नाम पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

ByMoradabadprahari

Jun 6, 2026

मुरादाबाद,विधानसभा 25-कांठ के कांठ नगर स्थित महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज के प्रांगण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवन देते हैं और माँ हमें जीवन जीना सिखाती है। इस अभियान के माध्यम से न केवल हम प्रकृति को हरा-भरा बना रहे हैं, बल्कि अपनी माँ के निस्वार्थ प्रेम और त्याग को भी सम्मान दे रहे हैं।हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें।अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज जाटव, विद्यालय के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, प्रधानाचार्य मदन सिंह,सौरभ अग्रवाल,नौबत गुर्जर, महेश गुप्ता, विष्णु अवतार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *