परिजनों को अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


घटना के बाद से गाड़ी मालिक और ड्राइवर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीच रास्ते से इस तरह पूरी गाड़ी, ड्राइवर और सवारियों का गायब हो जाना किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह की साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
प्रार्थी नितिन कुमार ने थाना प्रभारी कटघर से तत्काल मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गाड़ी, ड्राइवर व सवारी की सकुशल बरामदगी के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अलीगढ़ से लेकर मुरादाबाद के बीच के सभी रूटों के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सर्विलांस टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है।
मुरादाबाद। जनपद के थाना कटघर क्षेत्र में एक बेहद ही चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मुरादाबाद के गोविंद नगर निवासी नितिन कुमार की स्विफ्ट डिजायर (कमर्शियल) गाड़ी, उसका चालक (ड्राइवर) और गाड़ी को बुकिंग पर ले जाने वाले दो युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। अलीगढ़ के आगे से गाड़ी की जीपीएस लोकेशन और सभी के मोबाइल नंबर अचानक बंद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित कार स्वामी ने किसी अनहोनी या बड़ी वारदात की आशंका जताते हुए थाना कटघर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नितिन कुमार (पुत्र पवन कुमार) के पास एक स्विफ्ट डिजायर कमर्शियल गाड़ी (नंबर: UP14 RT 9399) है। इस गाड़ी को रोहित (पुत्र विजय सिंह) और नितिन (पुत्र विजय सिंह) नामक दो युवकों ने शिव सिंह (पुत्र नामलूम) के माध्यम से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी जाने के लिए बुक किया था। गाड़ी के मालिक नितिन ने अपने निजी और भरोसेमंद ड्राइवर अभय भटनागर को गाड़ी के साथ भेजा था।
दर्शन करने के बाद जब गाड़ी वापस लौट रही थी, तब तक सब कुछ सामान्य था। गाड़ी मालिक नितिन कुमार ने बताया कि खाटूश्याम जी से लौटते समय अलीगढ़ तक का टोल टैक्स कटने की लोकेशन (टोल स्टेटस) तो दिखाई दे रही है, लेकिन अलीगढ़ पार करने के बाद अचानक सब कुछ ठप हो गया। न तो गाड़ी का कोई सुराग मिल रहा है, न ही ड्राइवर अभय भटनागर और न ही गाड़ी में बैठी सवारियों का कुछ पता चल पा रहा है। सभी के मोबाइल फोन पूरी तरह से बंद आ रहे हैं।

