
मुरादाबाद: शहर के मशहूर मानसी नर्सिंग होम (संचालिका माला सक्सेना) में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का आरोप है कि उनका नवजात बच्चा 3 दिन पहले ही दम तोड़ चुका था, लेकिन अस्पताल स्टाफ लगातार उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दे रहा था। रोजाना सिर्फ “बच्चा NICU में है, हालत गंभीर है” कहकर टरकाया जा रहा था
आज जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने डॉक्टरों से बच्चे से मिलवाने की जिद की, तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि “आज दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर बच्चे की मौत हो चुकी है।”
इस जवाब के बाद परिजन आगबूला हो गए। उनका कहना है कि अगर मौत आज हुई है तो 3 दिन से मिलने क्यों नहीं दिया गया? अस्पताल ने 3 दिन तक मौत की बात छिपाकर रखी और बिल बनाता रहा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में अभी तक मानसी नर्सिंग होम की संचालिका माला सक्सेना या अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने के बाद ही मौत के सही समय और कारण का पता चलेगा। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
