
मुरादाबाद। जनपद के गुलाबबाड़ी क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 6:15 बजे मो. शादाब के गद्दों के गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की यूनिटें तत्काल मौके पर पहुंचीं और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।आग पर काबू पाने के लिए 2 वाटर बाउजर, 2 फायर टेंडर तथा 1 रेस्क्यू टेंडर की सहायता ली गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोका जा सका।घटनास्थल पर अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, थाना कटघर के प्रभारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहे। पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त कार्रवाई के चलते स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
