• Tue. Jun 2nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर मुरादाबाद में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया ।

ByMoradabadprahari

Jun 2, 2026

मुरादाबाद, ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री सिद्धबली गुरुजी सेवा संस्थान के द्वारा मुरादाबाद शहर के आशियाना कॉलोनी में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया ।श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी के द्वारा मुरादाबाद शहर के आशियाना कॉलोनी में स्थित पुष्पांजलि होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र के बाहर पांचवे बड़े मंगलवार के अवसर पर दोपहर हनुमान जी महाराज और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। एक श्लोकी रामायण का पाठ किया गया और हनुमान जी बाबा की आरती कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया और सभी को देश प्रेम की भावना से जोड़ने और धर्म प्रेम की भावना से जोड़ने के लिए आवाहन किया गया ।इस मौके पर पुष्पांजलि होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र के डॉ संदीप वर्मा,प्रदीप वर्मा, कुंवरपाल सिंह, यशपाल सिंह, रवि चौधरी, संजीव चौधरी,विपिन चौधरी, उदय चौधरी, यशवीर सिंह, किरतपाल सिंह, पारुल चौहान, मनी चौधरी,सोनित चौधरी, भविष्य सहित काफी संख्या में बच्चे महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति मय माहौल में प्रसाद ग्रहण कर श्री हनुमान जी बाबा का गुणगान करते हुए अपने घर के लिए प्रस्थान किया।श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अरविन्द चौधरी गुरुजी के द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed