मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉक्टर आर. के. पाण्डेय के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश मौके पर पहुंच गए

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर स्थित मोहल्ला आंगा में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मकान और उसमें बने पुराने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम से धुएं का भारी गुबार उठने लगा और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉक्टर आर. के. पाण्डेय के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश मौके पर पहुंच गए जानकारी के अनुसार, आग असलम के मकान एवं पुराने कपड़ों के गोदाम में लगी। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
