• Tue. Jun 2nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

पैसों के विवाद में युवक को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

ByMoradabadprahari

Jun 2, 2026

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार रात करीब 8:40 बजे दिल्ली रोड स्थित कुंदन पेट्रोल पंप के पास दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक पुत्र धनीराम, जो पीएसी 24वीं बटालियन के सेवानिवृत्त जवान का बेटा है, पर आरोपियों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली विवेक के बाएं कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल कॉसमॉस अस्पताल, मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना में वरुण ठाकुर (निवासी बैंक कॉलोनी), अंकित, मनीष, संतोष, मिथुन और अमन ठाकुर शामिल थे। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घायल युवक के पिता धनीराम ने थाना मझोला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed