
मुरादाबाद ,
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी द्वारा ग्राम पंचायत-गिन्दौड़ा, विकास खण्ड मुरादाबाद में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम चौपाल में विभिन्न समस्याओं, राशन वितरण, आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार वितरण एवं ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों आदि की जानकारी ली गयी।
राशन डीलर द्वारा ग्रामवासियों को समय से राशन वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी, मुरादाबाद को निर्देश दिये कि समय-समय पर राशन वितरण के समय सत्यापन भी कराया जाये।
ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा नये राशन कार्ड बनाये जाने की मांग की, जिस पर उन्होंने सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये कि नये राशन कार्ड जारी करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।
ग्राम पंचायत में पुस्तकालय के सुचारू रूप से संचालन हेतु फर्नीचर आदि की व्यवस्था हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खण्ड – मुरादाबाद एवं सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खण्ड – मुरादाबाद को निर्देश दिये कि ग्राम में पानी की निकासी हेतु नालियों की समय-समय पर साफ-सफाई करायी जाये।
ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), विकास खण्ड – मुरादाबाद को निर्देश दिये कि ग्राम में विशेष कैम्प आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न योजनाओं के शेष लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनाने के सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वे – 2024 में 03 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है। खण्ड विकास अधिकारी, मुरादाबाद को सम्बन्धित लाभार्थियों को नियमानुसार आवास का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम चौपाल में 04 शिकायतें प्राप्त हुई, जो कि मांग आधारित थी। खण्ड विकास अधिकारी, मुरादाबाद को निर्देश दिये गये कि शिकायतों पर नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित
करें।
ग्राम पंचायत में डिजीटल लाईब्रेरी, आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुचारू रूप से जारी रखने के सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये।
जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनांक 22-05-2026 से दिनांक 20-06-2026 तक प्रगणकों द्वारा मकानों की गणना के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी दी गई।
ग्राम चौपाल में जिला पूर्ति अधिकारी, मुरादाबाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुरादाबाद, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खण्ड-मुरादाबाद, ग्राम पंचायत अधिकारी / सचिव, ग्राम पंचायत-गिन्दौड़ा, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), विकास खण्ड- मुरादाबाद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
