• Fri. May 29th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

रिजर्व पुलिस लाइन्स में आदेश कक्ष व अतिथि गृह के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन

ByMoradabadprahari

May 29, 2026

मुरादाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुरादाबाद में शुक्रवार को आदेश कक्ष एवं अतिथि गृह के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज (आईपीएस) द्वारा किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर जिलाधिकारी मुरादाबाद डॉ. राजेन्द्र पैसिया (आईएएस) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल (आईपीएस) एवं एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने सौंदर्यीकृत आदेश कक्ष एवं अतिथि गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि सौंदर्यीकरण कार्य के माध्यम से रिजर्व पुलिस लाइन्स की व्यवस्थाओं को अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्वरूप प्रदान किया गया है। इससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा, साथ ही अतिथियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *