• Wed. May 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

संभल में महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

ByMoradabadprahari

May 27, 2026

संभल, 27 मई 2026: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी जिला इकाई संभल ने जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दालें और दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम बेलगाम होते जा रहे हैं। इससे किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इस दौरान राज्यसभा सांसद चुनाव जावेद अली खान ने कहा, “पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स के कारण परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर हर सामान की कीमत पर पड़ रहा है। सरकार तुरंत तेल पर टैक्स घटाए और आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करे।”सांसद संभल जनाब जियाउर रहमान ने कहा महंगाई पर विरोध, संसद से सड़क तक आवाज बुलंद की जायेगी समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब महंगाई का मुद्दा और गरमा गया है। क्षेत्र के सांसद ने कहा पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।सांसद ने कहा, “लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्ट से लेकर खेती-किसानी तक सब महंगा हो गया है।

केंद्र सरकार तुरंत एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत दे।”वहीं गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी यादव ने कहा विधानसभा में भी मुद्दा उठाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस, दाल, आटा और सब्जियों के दाम गरीब की थाली से दूर होते जा रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी कमजोर पड़ गई है।सांसद-विधायकों ने संयुक्त बयान में मांग की कि सरकार फौरन मूल्य नियंत्रण बोर्ड बनाए और जरूरी वस्तुओं पर सब्सिडी बढ़ाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो संसद से लेकर सड़क तक जन-आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व मंत्री अकिल उर रहमान साहब ने भी महंगाई के विरोध में आवाज उठाने का काम किया पूर्व विधायक राजेश यादव ने भी बढ़ती महंगाई पर रोस जाताया सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के द्वारा भेजा जा रहा है उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से महंगाई पर हस्तक्षेप की मांग की थी ज्ञापन में उपस्थित रहे । जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर फिरोज खान विमलेश कुमारी उमेश दिवाकर राजेश कुमारी सुनीता यादव दुर्गेश दिवाकर ममता मधुकर कचन राजौरिया सजीव यादव विधानसभा अध्यक्ष ताहिर उल्ला खान विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष इरफान पधान अखिलेश यादव ओमप्रकाश प्रजापति विटटू कश्यप सुरेंद्र यादव शोभित कुमार काका पप्पू यादव फैजान शाही सदाम कुरैशी बलबत सिह सुभाष पाल सुभाष वाल्मीकि ठाकुर के पी सिंह सजय मदान रजत यादव रिकु चौहन मास्टर आकिल सुमित यादव के पी राजीव रस्तोगी रविंद्र सिह लव कुमार यादव मनीष यादव शिवम यादव चेतन गुप्ता हनी बाबा आकाश शखधार अशोक राणा पप्पू शमा मुकेश खजरा डा हो राम सिह मुजफ्फर प्रधान सौरभ शखधार विनोद शखधार जीशान निसार अहमद कमल शर्मा आलम कुरेशी शेख सददन नन्नू नेताजी बहापुर सुरज यादव जबर सिह यादव राजेश यादव रामौतार यादव अमरीश यादव सत्य भान यादव शिवनरायन यादव सतेंद्र यादव ललतेश यादव हाफिज अनजर असीम अगवाल आरिफ पधान शाकिल असारी मुरशीद खा तसलीम रहीस अहमद कपिल देव वीरन यादव राजवीर यादव विवेक आजाद मनोज शमा अनिकेत जाटव राजू सागर विलाल रियासत लालू खडगबसी अकित गुप्ता गुडडू ठाकुर टीटू ठाकुर राजवीर कशयप अरूण जाटव मुनीष जाटव आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *