
मुरादाबाद, चांदपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चांदपुर में आज दिनांक 20 मई 2026,बुधवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम “अभिभावक गोष्ठी” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।गोष्ठी में बड़ी संख्या में पधारे अभिभावक बन्धु-बहिनों ने सर्वप्रथम अपने पाल्यों की प्रथम मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। तत्पश्चात कक्षाचार्य एवं विषयाचार्यों से मिलकर प्रत्येक बच्चे की प्रगति, रुचि एवं सुधार के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान नवनीत कुमार जी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका परिवार है और दूसरी पाठशाला विद्यालय है। जब दोनों मिलकर चलेंगे तभी संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण होगा।अभिभावकों ने भी खुले मन से विद्यालय के अनुशासन,शिक्षण व्यवस्था एवं संस्कार पक्ष की सराहना की तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम हेतु अपने सुझाव प्रधानाचार्य जी के समक्ष रखे।
