• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

धर्म सिंह इंटर कालेज चेतरामपुर (कांठ) में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

ByMoradabadprahari

May 10, 2026

काँठ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चेतरामपुर स्थित धर्म सिंह इण्टर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।इस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जयपाल सिंह व्यस्त जी (मा० सदस्य विधान परिषद),विशिष्ट अतिथि श्री देवेन्द्र कुमार पांडेय जी (जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद), देवराज जाटव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सदस्य विधान परिषद् उत्तर प्रदेश डॉ जयपाल सिंह व्यस्त द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली वर्णिका लांबा(95.5%) को मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह के द्वारा 5100 रुपए नकद और शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में वंशिका पाल ने 90.60% पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिसे 2100 रुपए नकद पुरस्कार और शील्ड प्रदान की गई। वहीं हाई स्कूल में विद्यालय की छात्रा अ़फसा रानी ने 93%, अंक प्राप्त करने के साथ ही गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसे भी 2100 रुपए नकद और शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के गणित विषय के उत्कृष्ट शिक्षक ध्रुव कुमार को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा देवराज जाटव,सत्यवान राजपूत,जितेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र चौधरी (उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गौरव चौहान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक फूल सिंह, देवेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, फिरोज, योगेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ अभिभावक गण एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *