• Sat. May 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नारी उत्थान केन्द्र, मुरादाबाद पुलिस के अथक प्रयासों से 02 दंपती के आपसी मतभेदों का कराया निस्तारण

ByMoradabadprahari

May 8, 2026

मुरादाबाद,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुरादाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पर्यवेक्षण में तथा अनुभवी परामर्श दाता एम0पी0 सिंह यादव, श्रीमती स्वाति गुप्ता के माध्यम से परिवार परामर्श केन्द्र / नारी उत्थान केन्द्र, पुलिस लाईन मुरादाबाद में दिनांक 08-05-2026 को पति-पत्नी सम्बन्धित पारिवारिक विवादों की काउन्सलिंग के दौरान 02 प्रार्थना पत्र में दोनो पक्षों की सहमति से सुलह समझौता कराया गया । प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों की पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से समझौता कराया गया । दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हँसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें । परिवार परामर्श द्वारा जोडों को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनायें देते हुए समझाया गया कि पुरानी बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *