• Mon. May 4th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

ट्रेन मैनेजर की तत्परता से यात्री का गाड़ी में छूटा कीमती सामान से युक्त पर्स सुरक्षित लौटाया गया।

ByMoradabadprahari

May 3, 2026

मुरादाबाद ,12092 (काठगोदाम–देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस) में मुरादाबाद मंडल के ट्रेन मैनेजर जी.सी. शुक्ला मुरादाबाद से देहरादून तक अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। गाड़ी के नजीबाबाद स्टेशन से प्रस्थान के उपरांत, एक अन्य ट्रेन मैनेजर सुनील पाल द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि रामपुर से नजीबाबाद तक कोच D-8 की सीट संख्या 47, 50, 51 एवं 52 पर यात्रा करने वाले यात्री का कीमती सामान युक्त लेडीज पर्स गाड़ी में ही छूट गया है यात्री नजीबाबाद स्टेशन पर उतर गए है और परेशान हैं।सूचना मिलते ही ट्रेन मैनेजर जी.सी.शुक्ला ने तत्काल RPF कंट्रोल एवं ऑपरेटिंग कंट्रोल को अवगत कराया तथा गाड़ी में तैनात एसी स्टाफ एवं ऑन-ट्रेन ड्यूटी टीटीई से समन्वय स्थापित कर पर्स को बरामद कराया। गाड़ी के अगले ठहराव स्टेशन हरिद्वार पर, यात्री के रिश्तेदार को पैसेंजर से वीडियो कॉल के माध्यम से पर्स की पुष्टि कराते हुए RPF स्टाफ की उपस्थिति में सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।यात्री एवं उनके परिजनों ने ट्रेन मैनेजर एवं भारतीय रेलवे की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य से रेलवे की सेवा भावना एवं यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *