
मुरादाबाद। दिल्ली में हाल ही में हुई अग्निकांड की दुखद घटनाओं से सबक लेते हुए जिला प्रशासन मुरादाबाद पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के क्रम में रविवार को शहर की ग्रीन ऑर्चिड रेजिडेंसी में व्यापक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। CFO के नेतृत्व में हुआ सघन निरीक्षण मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) डॉ. राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने रेजिडेंसी परिसर में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा और उनकी टीम ने सोसाइटी के निवासियों तथा वहां तैनात सुरक्षा एवं हाउसकीपिंग स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव के गुर सिखाए। फायर सिस्टम मिला दुरुस्त, दिए गए कड़े निर्देश टीम ने पूरी बिल्डिंग के फायर फाइटिंग सिस्टम का रियलिटी चेक किया।
निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग में लगे अग्नि शमन यंत्र (Fire Extinguishers) हाइड्रेंट सिस्टम एवं डाउन कमर फायर अलार्म और स्प्रिंकलर पूरी तरह कार्यशील पाए गए। टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से दिखाया कि आग लगने पर बिना घबराए उपकरणों का उपयोग कैसे किया जाए।### इमर्जेंसी एक्जिट पर विशेष जोर अधिकारियों ने रेजिडेंसी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि
इमर्जेंसी एक्जिट (आपातकालीन निकास) के रास्तों को हर समय अवरोध मुक्त रखा जाए। किसी भी प्रकार का सामान या कूड़ा इन रास्तों में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर भवन में 24/7 प्रशिक्षित फायर ऑपरेटर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तत्काल रिस्पांस मिल सके।
बचाव ही सुरक्षा है
CFO डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने निवासियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर भी बिजली के उपकरणों और गैस पाइपलाइन की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
