• Wed. Jun 4th, 2025 11:18:48 AM

Moradabad Prahari

News Paper

यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है

ByMoradabadprahari

Sep 30, 2024

नई दिल्ली

दिनांक: 29-09-2024

भारतीय रेल द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए इस वर्ष उत्तर रेलवे विशेष रेलगाड़ियों के द्वारा 2694 फेरे का संचालन करेगा

साल 2023 में 1082 फेरे का संचालन उत्तर रेलवे ने किया था।

भारतीय रेल इस वर्ष दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करेगी। ये विशेष रेलगाड़ियां 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जाएंगी।

हर साल त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाता है, और इस वर्ष इनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस बार उत्तर रेलवे विशेष रेलगाड़ियों के द्वारा 2694 फेरे का संचालन करेगा।

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण, उनकी सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने व्यापक तैयारियाँ की हैं।

इस वर्ष यह विशेष रेलगाड़ियां लगभग 2694 फेरे लगाएंगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुँचाएंगी।

वर्ष 2023 का संचालन

पिछले वर्ष, भारतीय रेल ने बड़ी संख्या में त्योहार विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया था, जिनके माध्यम से कुल 1082 फेरे लगाए गए थे, और लाखों यात्रियों ने आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त किया था।

पिछले वर्ष 2023 में जहां कुल 1082 फेरे संचालित किए गए थे, वहीं इस वर्ष संख्या को बढ़ाकर लगभग 2694 कर दिया गया है, जो लगभग 149% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

यह वृद्धि रेलवे की यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारतीय रेल, यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर प्रयासरत है और इस वर्ष भी त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *