• Sun. May 3rd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुख्य विकास अधिकारी ने भटावली और फाजलपुर स्थित गौशालाओं का किया निरीक्षण

ByMoradabadprahari

May 2, 2026

मुरादाबाद, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने विकास खंड मुरादाबाद के अंतर्गत वृहद गौ संरक्षण केंद्र फाजलपुर एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल भटावली का स्थलीय निरीक्षण किया।गौ संरक्षण केंद्र फाजलपुर में 185 एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल भटावली में 145 गौवंश सुरक्षित मिले। निरीक्षण के दौरान भूसा एवं हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौ आश्रय स्थल से लिंक 03 हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा तैयार किया जा रहा है।गौ आश्रय स्थल फाजलपुर में 04 फीट ऊंचाई वाले प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है जो बारिश के दौरान गौवंश को संरक्षित करने हेतु उपयोग में लाया जाएगा।गौशाला में संरक्षित गौवंश को लू से बचाने के लिए शेड के चारों ओर जूट के पर्दे लगाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जूट के इन पर्दों को हर दो घंटे में भिगोने के निर्देश दिए ताकि गौवंश को कोई समस्या न हो। वृहद गौ संरक्षण केंद्र फाजलपुर में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने गौवंश का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और केयर टेकरों को नियमित रूप से भुगतान किए जाने के बारे में भी निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *