• Sun. Apr 19th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

लाकड़ी फाजलपुर स्थित लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

ByMoradabadprahari

Apr 18, 2026

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौहानों वाली मिलक लाकड़ी फाजलपुर इलाके में आज सुबह एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।घटना का फायर स्टेशन हैलेट रोड को शनिवार सुबह 06:03 बजे सूचना मिली कि चौहानों की लाकड़ी स्थित ‘श्री बाला जी’ लकड़ी गोदाम (पवन कश्यप पुत्र चुन्नू सिंह की फर्म) में आग लग गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट की 03 गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।घटनास्थल पर पहुँचते ही दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद के कुशल निर्देशन में टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो होज़ रील लाइनों की मदद से पानी की बौछारें शुरू कीं। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाकर शांत किया गया।अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी के कारण आग को आसपास की अन्य संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के पांडे, अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना मझोला अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *