• Wed. Apr 22nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जे एस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के प्रचार प्रसार हेतु पदयात्रा का आयोजन किया गया।

ByMoradabadprahari

Apr 16, 2026

मुरादाबाद, जे एस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के प्रचार प्रसार हेतु पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में महाविद्यालय की लगभग 80 छात्राएं और 40 छात्र उपस्थित रहे।पद यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई की प्रभारी डॉ सविता राना ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ शिवानी गोयल,डॉ पूनम वर्मा,डॉ प्रियंका शर्मा एवं अन्य महिला शिक्षक भी उपस्थित रही। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ पीयूष कुमार शर्मा ने सभी छात्र और छात्राओं को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों के बारे में बताया कि सरकार राज्य में महिलाओं की भागीदारी को हर स्तर पर सुनिश्चित करना चाहता है।इसीलिए हम सब का यह कर्तव्य है कि शासन के इन प्रयासों को हम जन जन तक पहुंचाएं।जिससे समाज का आधा वर्ग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके और अपने लिए दी गई सुविधाओं का सही से उपयोग कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *