• Wed. Apr 22nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ तहसील के ग्राम न्यायालय के जज कुंवर सूर्य सेन सिंह के स्थानांतरण पर तहसील सभागार में हुआ विदाई समारोह।

ByMoradabadprahari

Apr 16, 2026

मुरादाबाद आज कांठ तहसील बार सभागार में ग्राम न्यायालय कांठ के प्रथम जज कुंवर सूर्यसेन सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर उनकी कांठ तहसील से विदाई के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि ग्राम न्यायालय के जज कुंवर सूर्यसेन सिंह के लिए आज का ये क्षण बहुत ही भावुक है।हम सभी लोग आशा करते हैं कि आप आगे चलकर एडीजे या डीजे बनकर यहां पर पुनः आयें। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।कांठ ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी कुंवर सूर्यसेन सिंह का स्थानांतरण देवरिया के लिए हो गया है।उन्होंने कांठ ग्राम न्यायालय में लगभग एक वर्ष तक सेवा दी। इस दौरान उन्होंने नई स्थापित ग्राम न्यायालय को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने अपने कार्यकाल में कुल 50 केस का पूर्ण रूप से निस्तारण किया। जो उनकी एक बेहतरीन कार्यशैली को दर्शाता है।वहीं देव ज्योति सिंह को प्रतापगढ़ से स्थानांतरित कर कांठ ग्राम न्यायालय में नई न्यायाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।समारोह के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने ग्राम न्यायालय के जज कुंवर सूर्यसेन सिंह का माल्यार्पण किया और अधिवक्ता संघ कांठ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कांठ अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने न्यायाधिकारी कुंवर सूर्यसेन सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया।अपने विदाई भाषण में न्यायाधिकारी कुंवर सूर्यसेन सिंह ने कांठ में अपने कार्यकाल को याद किया। उन्होंने बताया कि कांठ में उनकी यह पहली नियुक्ति थी और एक नई ग्राम न्यायालय की स्थापना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। प्रारंभिक दौर में न्यायालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, क्षेत्राधिकार स्पष्ट नहीं था और कार्यप्रणाली स्थापित करना भी आसान नहीं था।उन्होंने अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सीखने की इच्छा और मेहनत ने न्यायालय को मजबूत बनाया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अधिवक्ताओं की काबिलियत और सहयोग को दिया। इस अवसर पर कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा,हरपाल सिंह चौहान,दीपक विश्नोई,भूप्रकाश सिंह चौहान, अतुल विश्नोई,चरन सिंह सैनी, विजेंद्र सिंह,जीशान आलम, सलमान खान,लक्ष्मण सिंह, विनीत नैन,संजीव विश्नोई,बाबू प्रेम सिंह चौहान,चरण सिंह ढाका,शहजाद रफी,विजयवीर सिंह,शीशराम सिंह,सुनील कुमार,अय्यूब खां,महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *