
MORADABAD ,कांठ थाने में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी आयोजित की गई थी। जिसमें कांठ नगर एवं अनेक ग्राम के लोग उपस्थित रहे। कांठ नगर कमेटी के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि हमारे द्वारा निकाले गए जुलूस में नीला गुलाल रंग केवल अपने ही समाज के लोगों पर लगाया जाता है। जैसे होली की शुभकामनाएं देते हैं हम वैसे ही कार्य करते हैं। हमारे द्वारा कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाती है। कुम्हरिया जुबला ग्राम में शोभायात्रा के मार्ग का विवाद भी सामने आया। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने कहा कि जिन जिन गांव में प्रतिमाओं के उपर छत नहीं है वहां पर छत का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर कांठ के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी कोई नई परंपरा लागू नहीं की जाए।अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।एसडीएम कांठ संतदास पंवार ने कहा कि कांठ नगर और सभी ग्राम की कमेटी के पदाधिकारी तय मार्ग से ही शोभायात्रा निकालें। इस अवसर पर भाजपा के एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव,भाजपा के कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान,गन्ना विकास समिति कांठ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विश्नोई,कांठ चेयरमैन इकबाल अंसारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष कांठ भाजपा राजपाल सिंह प्रजापति,जुल्फिकार अहमद ठेकेदार,मोहम्मद आरिफ,ओमप्रकाश सिंह रावण, संजय कुमार जाटव, हरपाल सिंह,प्रमोद जाटव आदि के साथ कांठ नगर,डूडेला नवादा, मुजफ्फरपुर टांडा, बेगमपुर, मिश्रीपुर, बिचपुरी, सहदौली, सलेमपुर, पाईदापुर,नयागांव अकबरपुर चैदरी,अकबरपुर, महमूदपुर माफी,गोपालपुर,ठाठ आदि ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
