• Fri. Apr 24th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

देवेन्द्र चौधरी बैरंपुर के कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुने गए।

ByMoradabadprahari

Apr 12, 2026

MORADABAD ,विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत बैरमपुर के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह की मृत्य के बाद रिक्त हुए प्रधान पद पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में 13 में से 10 सदस्यों ने वार्ड नंबर चार के सदस्य देवेन्द्र चौधरी को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए उनको बैरमपुर का कार्यवाहक प्रधान चुन लिया है। ग्राम पंचायत बैरमपुर के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह की26 जनवरी को मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के पश्चात बैरमपुर की सीट रिक्त पड़ी हुई थी।ग्राम पंचायत बैरमपुर में कार्यों के संचालन को जारी रखने और इस पद को भरने के लिए सभी ग्राम पंचायत सदस्यों के द्वारा कार्यवाहक प्रधान चुनने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने खंड विकास अधिकारी छजलेट को पत्र जारी किया था। जिसमें ग्राम पंचायत बैरामपुर के सभी 13 सदस्यों में से 10 सदस्यों को मुरादाबाद में विकास भवन में स्थित बापू भवन सभागार में भेजा गया था। ग्राम पंचायत सदस्यों से कार्यवाहक प्रधान के लिए उनके मत प्राप्त किए गए। जिसके आधार पर सभी सदस्यों ने वार्ड नंबर चार के सदस्य देवेन्द्र चौधरी को ग्राम प्रधान चुन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *