
MORADABAD.भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आकाश पाल की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा देवराज सिंह जाटव की पत्नी प्रीति जाटव, कांठ नगर के फकीरगंज निवासी मोहित चौहान एवं गौरव बिश्नोई को नगर पंचायत कांठ का सभासद नामित किया गया था। भाजपा द्वारा नामित इन तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह कांठ तहसील परिसर के सभागार में बुधवार को प्रातः 11:00 बजे किया गया। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा नामित सभासदों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। एसडीएम कांठ संतदास पंवार ने सभी तीनों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांठ नगर पंचायत के सभी नामित सभासदों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ग्रहण की। पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि भाजपा की सरकार जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है। सभी नामित सभासद राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनहित के मुद्दों पर कार्य करेंगे। मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि आशा है कि सभी नव-नामित सभासद नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर एसडीएम कांठ संतदास पंवार, तहसीलदार राजकुमार सिंह, कांठ नगर पंचायत के ईओ,पूर्व बीजेपी विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू,बीजेपी एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव, हुकुम सिंह,सत्यवान सिंह राजपूत,मुकेश माहेश्वरी, विक्रांत चौधरी,सुरेन्द्र सिंह विश्नोई, अंकुश चौहान,प्रमोद चौहान,पारुल चौहान, ओमप्रकाश सिंह,अम्बरीष शर्मा,शीशपाल सिंह सैनी,मनोज चौहान,डॉ नेपाल सिंह,सभासद चमन प्रजापति,सभासद परवेज़ अहमद,सभासद खलील सिद्दीकी,अमित ठाकुर,अमित विश्नोई आदि उपस्थित रहे।
