• Sun. Apr 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बजरंगबली हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह कांठ नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

ByMoradabadprahari

Apr 3, 2026

MORADABAD .कांठ नगर और देहात क्षेत्र में भगवान श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों के द्वारा मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा स्थित अति प्राचीन श्री शिव मोहिनी मंदिर परिसर में कांठ नगर के प्रसिद्ध व्यवसाई और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी के द्वारा बजरंगबली हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन प्रातः आठ बजे से श्री हनुमान जी महाराज के विग्रह के पूजन और दुग्धाभिषेक से प्रारंभ किया गया। उसके बाद सुंदरकाड पाठ प्रातः आठ बजे से शुरू होकर लगभग बारह बजे संपन्न हुआ। अंत में हनुमान चालीसा पाठ किया गया और भगवान हनुमान जी महाराज की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित करने के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तों के द्वारा बजरंगबली हनुमान जी महाराज की आराधना करके अपने घर और परिवार में सुख,शांति और आरोग्य की कामना की गई। इस दौरान हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष्य में सभी भक्तों के द्वारा हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए गए। कांठ नगर स्थित अति प्राचीन श्री शिव मोहिनी मंदिर परिसर से कांठ क्षेत्र ही नहीं अपितु दूरदराज के श्रद्धालुओं की भी आस्था जुड़ी हुई है। यहां पर तपस्या करने के कारण प्रत्येक श्रद्धालु की इच्छा पूर्ण होती है। मंदिर परिसर में श्री बजरंगबली हनुमान जी महाराज की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित है। जिस पर कभी भी कीड़े मकोड़े नहीं चढ़ते हैं। घोसीपुरा में स्थित यह शिव मोहिनी मंदिर अति प्राचीन मंदिर है और एक प्रसिद्ध सिद्ध स्थल है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की हर बीमारी समाप्त हो जाती है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मुकेश माहेश्वरी,रामप्रकाश अग्रवाल, विपिन माहेश्वरी,सुभाष चन्द्र माहेश्वरी,सुधीर माहेश्वरी,रोमी माहेश्वरी,मोहित माहेश्वरी,राकेश माहेश्वरी,पारुल चौहान,अशोक चौहान, राजकुमार ठाकुर सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *