• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

आंध्र-तेलंगाना में बाढ़ से 19 की मौत, NDRF की 26 टीमें तैनात, 140 ट्रेनें कैंसिल; विजयवाड़ा में 2.76 लाख लोग प्रभावित

ByMoradabadprahari

Sep 2, 2024

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ और बारिश के चलते 2 दिनों में आंध्र में 9 और तेलंगाना में 10 लोगों की मौत हुई है।

दोनों राज्यों में 140 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। 54 से ज्यादा ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। NDRF की 26 टीमें तैनात की गई हैं। उफनती नदियों के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है।

आंध्र प्रदेश में 1998 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। विजयवाड़ा में 2.76 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है।

तेलंगाना में सूर्यपेट, भद्राद्री, कोठागुडेम, महबूबाबाद जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खम्मम के 110 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। हैदराबाद में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *