
MORADABAD ,रामनवमी के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले दुर्गा अष्टमी के दिन कांठ नगर के मुख्य बस स्टैंड स्थित मुरादाबाद- हरिद्वार मार्ग पर प्रसिद्ध माता महाकाली मंदिर में प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्रि के दौरान इस नौ दिनों के त्योहार में मंदिरों और हिन्दू घरों में सभी नौ देवियों की पूजा अर्चना की जाती है। कांठ नगर और कांठ देहात क्षेत्र में अष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर अष्टमी के दिन सभी हिन्दू घरों में छोटी छोटी कन्याओं को भोजन कराकर व उनको दान दक्षिणा देकर जिमाया गया। उसके बाद नगर के प्रसिद्ध माता महाकाली मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नई घंटे तक श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने माता महाकाली के जयकारे लगाए।मंदिर में पहुंचकर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने माता की चुनरी,फूल,नारियल,लौंग,सुपारी, जायफल आदि अर्पित करके मत्था टेका और मन्नत मांगी। सुबह से ही माता महाकाली मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी भक्तों ने माता से अपने घर और परिवार में सुख,शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कजंर जाति की महिलाओं के द्वारा मंदिर पर आपस में ही कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए मंदिर पर पुलिस की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
