
MORADABAD,कांठ नगर के थाना कांठ में होली के त्यौहार एवं रमजान माह को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव द्विवेदी ने की। होली और ईद के अवसर पर कांठ थाना परिसर में आयोजित की गई शांति सभा में कांठ
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों तथा सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द भाईचारा प्रेम मोहब्बत बनाए रखने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ अभिनव द्विवेदी ने कहा की वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है और होली का पर्व भी निकट है सभी लोग आपकी भाईचारे एवं प्रेम मोहब्बत,मान सम्मान के साथ त्योहार मनाए। होली पर निकलने वाले जुलूस में डीजे साउंड के माध्यम से कोई भी अश्लील गाना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गाना नहीं बजना चाहिए। रंग एकादशी के जुलूस और होली पर निकलने वाले रंगो के जुलूस के मार्गों और व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई और इस संबंध में निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर कांठ सी ओ आईपीएस अभिनव द्विवेदी ने कहा कि होली के त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाएं। एकादशी के जुलूस के दिन शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी।इस बात का भी ध्यान रखना होगा। एसडीएम कांठ संतदास पंवार ने भी अपने संबोधन में होली के पर्व को शांति और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली प्रेम सी,खुशी और सौहार्द का त्योहार है। इसको सभी लोग मिल जुलकर मनाएं। इस अवसर पर कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह,कुंवर सुरेन्द्र सिंह विश्नोई,डॉ अशोक चौहान,डॉ मोहम्मद युसुफ, डॉ सिराजुद्दीन अंसारी,आनंद विश्नोई,मनोज चौहान सभासद,मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश सिंह बौद्घ उर्फ रावण,राकेश प्रजापति,सचिन चौधरी, पारुल चौहान,विनोद कुमार नंबरदार आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
