• Wed. Mar 4th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मण्डलीय उद्योग बन्धुसमिति की बैठक एसईजेडआर भवन में आयोजित की गई,मण्डलायुक्त द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित व सुन्दर बनाये रखने का सन्देश दिया गया।

ByMoradabadprahari

Feb 21, 2026

मण्डलायुक्त द्वारा SEZ परसिर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को सुरक्षित व सुन्दर बनाये रखने का सन्देश दिया गया।

इवेस्ट रिसाईकिलिग व कलेक्शन कराये जाने के सम्बन्ध में नगर निगम के प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये कि ई-वेस्ट डिस्पोजल में पारदर्शिता के लिये कलैक्शन के समय रशीद जरूर दी जाये।

मुरादाबाद, बैठक का संचालन योगेश कुमार संयुक्त आयुक्त उद्योग मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद द्वारा किया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा समिति को बताया गया कि विगत मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक दिनांक 23.12. 2025 को सम्पन्न हुई थी, जिसका कार्यवृत्त सभी को प्रेषित किया जा चुका है तथा किसी से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई है। अतः तद्‌नुसार विगत बैठक की पुष्टि करते हुए एजेण्डावार समीक्षा की गयी।

बैठक में मुरादाबाद में पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के कि०मी० 164 में, प्रेम वण्डर लाइन के समीप स्थित सम्पार संख्या 413-ए पर अतिरिक्त दो लेन ऊपरी गामी सेतु के निर्माण हेतु कार्य योजना जिलाधिकारी से अनुमोदित कराकर विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। बैठक में डियर पार्क के संचालन के सम्बन्ध में वन विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि डियर पार्क का पी०पी० मॉडल सम्भव नहीं है डियर पार्क के संचालन हेतु रु 120.40 लाख की सोन्दर्यकरण योजना तैयार कर प्रेषित की गयी है जिसे मण्डलायुक्त द्वारा योजना का निरूपण कराकर इसे पी०पी०पी० मॉडल पर संचालित कराये जाने हेतु वांछित स्तर से अनुमति प्राप्त किये जाने की अपेक्षा की गयी

इवेस्ट रिसाईकिलिग व कलेक्शन कराये जाने के सम्बन्ध में नगर निगम के प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये कि ई-वेस्ट डिस्पोजल में पारदर्शिता के लिये कलैक्शन के समय रशीद जरूर दी जाये।

बैठक में एस०ई० जेड० के प्रतिनिधि द्वारा एस०ई० जेड० से सम्बन्धित विभिन्न समस्यायों को समिति के समक्ष रखा गया जिस पर मण्डलायुक्त महोदय द्वारा सम्बन्धित विभागों को यथाशीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।

मण्डलायुक्त द्वारा SEZ परसिर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को सुरक्षित व सुन्दर बनाये रखने का सन्देश दिया गया।

बैठक में पंकज वर्मा सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, पंकज सरन एल०डी०एम०, विजेन्द्र सिंह अधिशाषी अभिन्ता नगर निगम अनूप कुमार श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग अमरोहा, दीपेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग मुरादाबाद, राजीव मित्तल अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई, सुश्री गेसू मौर्या क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, अशोक कुमार चौरसिया मुख्य अभियन्ता विद्युत, शशिकान्त डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी स्टेट ब्रिज कोर्पोरेशन, राकेश उपाध्याय टर्मिनल हेड हिन्द टर्मिनल प्रा०लि०, तन्जील अहमद, इत्यादि उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *