
मुरादाबाद,फर्जी बिल ट्रैडिंग कर बोगस फर्मो पर करोडो रुपयों की जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले गैंग के सदस्य जिसके द्वारा लगभग 20 बोगस फर्मे बनाये जाने मे सहयोग किया गया, को एसआईटी (अपराध शाखा) ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद। जीएसटी प्रधान सहायक कार्यालय, उपायुक्त वि0अनु0शा0, राज्य कर रेन्ज –ए मुरादाबाद उ0प्र0 द्वारा एस एम एन्टरप्राइजेज (GSTIN-09SRSPS7540Q1Z0) द्वारा लकडी का कारोबार बोगस फर्म से दिखाकर बिल ट्रैडिंग करके करोडो रुपयो का आईटीसी ( ITC ) लेकर राजस्व को नुकसान पहुँचाया गया, इसी आधार पर थाना कोतवाली नगर पर वादी अरविन्द कुमार प्रधान सहायक कार्यालय , उपायुक्त वि0अनु0शा0 राज्य कर रेन्ज–ए मुरादाबाद उ0प्र0 के द्वारा दिनांक 14.07.2025 में मु0अ0सं0 67/2025, धारा-61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कराया गया था । उक्त प्रकार के अपराधों के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एस.आई.टी. की टीम गठितक गई टीम के द्वारा तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना में अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त अरशद अली पुत्र औरगजैब अली निवासी मौ0 नई बस्ती नियर चाँद मस्जिद वार्ड नं0 12 मस्जिद थाना जसपुर जनपद ऊधमसिंह नगर राज्य उत्तराखण्ड को पूर्व में दिनांक 08.01.26 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है इसी क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त नफीस अहमद पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी वार्ड न0- 02 तकिया वाली मस्जिद कस्बा व थाना जसपुर उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड जिसकी नियमानुसार गिरफ्तारी की गयी है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त नफीस अहमद से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मेरे ही मोहल्ले में किराये पर रहने वाला नगीना बिजनौर का एक व्यक्ति जो मजदूरी और भीख मांगने का काम करता है जिसके साथ मेरा उठना बैठना था मैने उसको कुछ रुपयो का लालच दिया और उसका आधार कार्ड ले लिया एवं उसके आधार पर एक मोबाईल नम्बर 99xxxxxx9736 काशीपुर में जाकर अपडेट करवा दिया तथा उसका एक पेन कार्ड मेरे द्वारा जसपुर में ही बनावाया गया तथा एक्सिस बैंक में एक एकाउन्ट भी खुलवा लिया इसके पश्चात अपने सगे भाई यामीन के कागज प्राप्त कर बैंक आँफ बडौदा खाता संख्या 15xxxxxxx1065 जसपुर में खाता खुलवा लिया गया तथा अपनी एक आईडी का सिम 72xxxxxx1229 निकलवाकर इस खाते में लिंक कर दिया तथा अपनी साली की आईडी पर एक सिम 73xxxxxx4005 निकलवाया था इसी सिम के प्रयोग से एस एम एन्टरप्राइजेज (GSTIN-09SRSPS7540Q1Z0 ) का रजिस्ट्रैशन किया गया था समस्त दस्तावेजो की किट बैंक एकाउन्ट सहित अपने साथी अमान एवं आदिल को दे देता था उनके द्वारा ही बोगस फर्मे पंजीकृत करायी जाती थी इनके साथ ही एहतेशाम एवं अरशद भी काम करते थे । इस समस्त कार्य के बदले इन लोगो ने मुझे 25 हजार रुपये दिये थे। मेरे द्वारा कुछ सिम एवं 5 से 6 लोगो का दस्तावेज इन्ही लोगो को उपलब्ध कराये गये थे ।
बरामदगी :-फर्म में पंजीकृत मो0 न0 एवं परिवर्तित मो0न0 एवं बैंक एकाउन्ट में लगा मो0 न0 में प्रयुक्त एक अदद मोबाईल फोन।
आपराधिक इतिहासः- 1- मु0अ0सं0 67/2025- धारा- 61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बी.एन.एस. थाना कोतवाली मुरादाबाद। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार / बरामदगी करने वाली टीम :-
1-निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार
2- उप नि0 मनोज कुमार
3- हे0का0 अरुण प्रताप सिहं
4- हे0का0 प्रशान्त
