• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ नगर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, निकाली गई विशाल कांवर शोभायात्रा,

ByMoradabadprahari

Feb 15, 2026

मुरादाबाद,कांठ नगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल कांवर शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। कांठ नगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल कांवर शोभायात्रा कांठ नगर के मुरादाबाद हरिद्वार रोड पर स्थित भूड़ टीबा मंदिर से बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली

गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ श्री भंगडी कांवर बेड़ा कांठ के महंत पंडित अजय शर्मा और आचार्य भावेश शर्मा के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। शोभायात्रा कांठ नगर के पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर जाकर समाप्त हुई। कांवर शोभायात्रा में शामिल सभी कांवरिए डीजे की धुन पर भोले के गीतों की मस्ती में नाचते हुए और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर आयोजित विशाल कांवर शोभायात्रा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कांठ राजपाल सिंह प्रजापति, मुकेश कुमार माहेश्वरी, राहुल राहुल शर्मा, दीपक पधान, मनीष शर्मा, अमित चौहान, कावेंद्र चौहान, सचिन चौहान, चमन प्रजापति, महेंद्र चौहान आदि भक्तगण उपस्थित रहे। कांवर शोभायात्रा में कांवरियों के उपर कांठ नगर के अनेक व्यापारियों के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। कांवर शोभायात्रा में श्री भंगडी कांवर बेड़ा, श्री तिलकधारी कांवर बेड़ा,त्रिशूलधारी कांवर बेड़ा, त्रिनेत्र कांवर बेड़ा, शिव शक्ति कांवर बेड़ा, श्री गुरु रविदास कांवर बेड़ा, विश्नोई कांवर बेड़ा पट्टीवाला कांठ समेत कई बेड़े शामिल थे।कांवर शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रामनरेश यादव, कांठ कस्बा इंचार्ज राहुल राघव,एस आई कपिल कुमार, एस आई संजीव कुमार,एस आई कमलदीप सिंह, एस आई लाईक अहमद, एसआई फुज्जन खां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *