• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांठ क्षेत्र के लाडलाबाद शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमडी भीड़।

ByMoradabadprahari

Feb 15, 2026

मुरादाबाद,आज कांठ तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें कांठ तहसील क्षेत्र के सभी गांव के श्रद्धालुओं ने कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लाडलाबाद शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की। अनेक महिलाओं और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया।सुरक्षा की दृष्टि से कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रामनरेश यादव, एसआई विवेक कुमार, नायब तहसीलदार कांठ श्री उमेश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। लाडलाबाद शिव मंदिर कमेटी की ओर से महावीर सिंह, अनिल सैनी, जीत सिंह, तोफ़ाराम सिंह, भीम सिंह, अजयपाल सिंह, हरिराज सिंह, जयवीर सिंह, जबर सिंह, सुदेश चौहान, रूप सिंह, परवीन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *