• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

17 फरवरी को कांठ नगर के भूड़ टीवा मंदिर पर 79 वें वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा, तैयारी पूरी

ByMoradabadprahari

Feb 15, 2026

मुरादाबाद,विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी कांठ नगर के भूड़ टीबा मंदिर पर 79 वें वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर दराज के भारी संख्या में विश्नोई समाज के लोग पहुंचकर धर्मलाभ उठाएंगे। श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन संत स्वामी चंद्रप्रकाश जी महाराज की तपोभूमि कांठ नगर के भूड़ टीबा मंदिर पर 17 फरवरी 2026 को एक विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हवन यज्ञ प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, विचार गोष्ठी 12 बजे से 2 बजे तक होगी। उसके बाद करीब 2.30 बजे मेले के आय व्यय के ब्यौरे का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। बड़े ही दुःख का विषय है कि प्रथम बार मेले में गौ ऋषि रजेंद्रानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने के उपरांत विश्नोई समाज के लोग मेले में भागीदारी करेंगे। इस मेले में यूपी, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली आदि राज्यों से भरी भारी संख्या में श्रद्धालु जनो के आने की संभावना जताई जा रही है। मेले में विशाल भंडारा विश्नोई समाज के ग्राम सरकड़ा विश्नोई निवासी संदीप विश्नोई, विशाल विश्नोई पुत्र पवन कुमार विश्नोई के द्वारा किया जाएगा। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले में सभी विश्नोई समाज के धर्मप्रेमियों से मेले में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *