• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग का ‘हंटर’ जारी, अवैध अस्पतालों और झोलाछापों की हालत पतली,मची खलबली

ByMoradabadprahari

Feb 13, 2026

मुरादाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के निर्देशन में शहर में अवैध चिकित्सा केंद्रों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने आज फिर रफ्तार पकड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसीएम अभय सिंह ,एसीएम माधव उपाध्याय ,एसडीएम अमित सिंह नायक कंठ

ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कई क्लीनिकों और अस्पतालों पर कार्रवाई की।आज की छापेमारी में विशेष रूप से प्रिंस रोड और करूला जैसे सघन क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, जहाँ बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था।अलशिफा और फर्स्ट हेल्थ केयर के यहां जांच की गई, यहाँ डॉ. विकास सिंह और डॉ. अमित सक्सेना के खिलाफ नियमों के उल्लंघन और अवैध संचालन को लेकर कार्रवाई की गई।प्रिंस रोड पर , यहाँ डॉ. आर.के. शर्मा (ख्वाजा) के केंद्र पर टीम ने दबिश दी और जरूरी दस्तावेज न मिलने पर फटकार लगाई।करूला क्षेत्र में ख्वाजा में डॉ. कुलजीत सिंह के खिलाफ भी टीम ने मोर्चा खोला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान पिछले कई दिनों से जारी है। अधिकारियों का साफ कहना है कि जनता के स्वास्थ्य से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल और बिना डिग्री के इलाज करने वाले कथित डॉक्टर समाज के लिए खतरा हैं। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर से इन अवैध केंद्रों का सफाया नहीं हो जाता।”

स्वास्थ्य विभाग आधिकारिक सूत्र

स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभी भी फील्ड में हैं और देर शाम तक कुछ और बड़े केंद्रों पर कार्रवाई की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *