• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद ग्राम पंचायत डिडौरा में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम चौपाल आयोजन

ByMoradabadprahari

Feb 13, 2026

ग्राम पंचायत में लाभार्थियों का हुआ चिन्हांकन,

अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी

विकास खंड मुरादाबाद के ग्राम पंचायत डिडौरा में जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को चौपाल की समाप्ति के उपरान्त प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुनकर एवं तत्काल भौतिक सत्यापन कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि समस्त योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री

मृणाली अविनाश जोशी द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग अपने अधीनस्थ कार्मिकों को रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं एवं ग्राम वासियों की समस्या का त्वरित समाधान भी करें।ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत के अन्तर्गत अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पढकर सुनाई गयी, परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में जानकारी दी गई एवं आवास प्लस सर्वे में पात्र पाये गये कुल 13 लाभार्थियों के नाम पढकर सुनाए गए। ग्राम चौपाल में 07 व्यक्तियों द्वारा आवास के लिये आवेदन भी दिया गया। उपायुक्त (श्रम रोजगार) एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया इसी प्रकार उप निदेशक कृषि द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया। किसान सम्मान निधि दिलाने हेतु 06 आवेदन भी प्राप्त हुए।पूर्ति निरीक्षक ने राशन कार्डों की पात्रता के बारे में बताया एवं 06 पात्र गृहस्थी के लिए राशन कार्ड के आवेदन भी प्राप्त हुए।विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनैक्शन दिए जाने एवं जर्जर तार को हटाने का भी मुद्दा उठाया गया। इसी प्रकार ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत में जगह-जगह जल निकासी की समस्या एवं खराब सडको की मरम्मत के लिए प्रस्ताव दिये।स्थानीय लोगों द्वारा तालाब की शील्ट सफाई कराए जाने की मांग की गयी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोविन्द बल्लभ पाठक, उपायुक्त (श्रम रोजगार) रामनाथ प्रसाद भगत उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के0एन0 पाण्डेय, उप निदेशक कृषि संतोष द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी अलोक कुमार शर्मा, पूर्ति निरीक्षक विशाखा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील दत्त आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *