• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बड़ी खबर: मुरादाबाद में ‘फर्जी डॉक्टर’ ‘लक्ष्मन’ का बड़ा खेल,अस्पताल खुलवाने के नाम पर ₹7.5 लाख की ठगी के आरोप

ByMoradabadprahari

Feb 13, 2026

मुरादाबाद। जनपद के थाना मूढापाण्डे और कटघर क्षेत्र से जुड़े एक सनसनीखेज धोखाधड़ी के मामले ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। दलपतपुर स्थित ‘आकांक्षा हेल्थ केयर’ के स्वामी को झांसे में लेकर एक कथित फर्जी डॉक्टर ने साढ़े सात लाख रुपये डकार लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने न केवल पैसे ठगे, बल्कि अब उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।दलपतपुर प्रेम कुमार पुत्र करन सिंह(थाना मूढापाण्डे) निवासी पीड़ित के ‘आकांक्षा हेल्थ केयर’ को पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के दौरान सील कर ताला लगा दिया गया था। इसी बीच लक्ष्मण (पुत्र रामवीर सिंह), निवासी गोविंद नगर (थाना कटघर) ने खुद को BAMS डॉक्टर बताकर पीड़ित से संपर्क किया।लक्ष्मण ने दावा किया कि उसकी ऊंची पहुंच है और वह स्वास्थ्य विभाग से सांठगांठ कर अस्पताल का ताला तुरंत खुलवा देगा, आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में RTGS और नगद के माध्यम से कुल ₹7,50,000 ऐंठ लिए,पीड़ित का आरोप है कि जब काफी समय बीत जाने के बाद भी ताला नहीं खुला, तो उसने छानबीन शुरू की। शिकायतकर्ता के संज्ञान में आया वो चौंकाने वाला था,लक्ष्मण की BAMS की डिग्री पूरी तरह फर्जी बताई जा रही है।आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई थानों में अनेक मुकदमे दर्ज हैं वह खुद को डॉक्टर बताकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता है,पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्जी डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकाने की धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *