• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर में आज फिटनेस महोत्सव का आयोजन किया गया

ByMoradabadprahari

Feb 12, 2026

मुरादाबाद ,छजलैट ब्लॉक के भीकनपुर स्थित राजेंद्रा एकेडमी में आज फिटनेस महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया था। जिसमें एथलेटिक्स,आर्चरी,कबड्डी आदि शामिल थे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह उर्फ़ चुन्नू भूतपूर्व विधायक कांठ तथा एस डी एम कांठ संतदास पंवार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेलों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को निखारें।कार्यक्रम में विद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में वोट फॉर थैंक्स के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता रानी ने आये हुए सभी आगतुकों का आभार व्यक्त किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि फिटनेस महोत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेलों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को निखारें।इस अवसर पर कमांडर ज्ञान स्वरूप जी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, श्री अनुज अग्रवाल,33 उ0प्र0 एनसीसी बटालियन अमरोहा से श्री पुष्पेंद्र जी तथा मुरादाबाद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *