• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जनपद न्यायाधीश माऊज बिन आसिम के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मेगा शिविर को सफल बनाए जाने हेतु दी जानकारी

ByMoradabadprahari

Feb 12, 2026

मुरादाबाद,माननीय जनपद न्यायाधीश माऊज़ बिन आसिम के कुशल दिशा-निर्देशन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद की अध्यक्षता में आगामी मेगा शिविर को सफल बनाए जाने हेतु समस्त विभागों के अधिकारियों, जैसे समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, वन विभाग बैंक एवं आपूर्ति विभागआदि की एक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।उपस्थित अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लाभार्थियों को चिन्हित करने, पंजीकरण कराने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में भी समग्र विचार-विमर्श किया गया।मेगा वृहद जागरूकता शिविर को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा इन योजनाओं का लाभ समाज के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, निर्बल वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।यही न्याय की मंशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *